नई दिल्ली। राष्ट्रीय एईएफई (टीकाकरण के बाद गंभीर प्रतिकूल प्रभाव) समिति के सामने दी गई एक प्रेजेंटेशन में सामने आया है कि 31 मार्च तक टीकाकरण करवाने के बाद 180 लोगों की मौत दर्ज की गई थी। इनमें से करीब 75 फीसदी लोगों की मौत टीका लगवाने के तीन दिन के अंदर हो गई।

जानकारी के अनुसार 31 मार्च तक देश में कोरोना वायरस रोधी वैक्सीन लगवाने के तीन दिन के अंदर 93 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा टीकाकरण के बाद 276 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। 55 लोगों में टीकाकरण के बाद गंभीर प्रतिकूल असर दिखाई दिए।

आंकड़े : टीका लगवाने के बाद क्या रही स्थिति

  • टीका लगवाने के चार से सात दिन के अंदर 18 लोगों की मौत हुई और 15 लोग अस्पताल में भर्ती करवाए गए। चार लोगों में गंभीर प्रतिकूल प्रभाव दिखे। 
  • टीकाकरण के आठ से 28 दिन के बीच 11 लोगों की मौत हुई और 13 लोग अस्पताल में भर्ती हुए। इस अवधि में चार लोगों में गंभीर प्रतिकूल प्रभाव दिखाई दिए। 
  • टीका लगवाने के 28 दिन बाद एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और न ही किसी में गंभी प्रतिकूल असर दिखा। केवल एक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *