रांची। एक तरफ जहां राज्य में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की कमी के चलते वैक्सीनेशन की रफ्तार थम सकती है। प्रदेश में केंद्र से वैक्सीन तय समय और डिमांड के मुताबिक नहीं मिल रहा है। परिणामस्वरूप अब प्रदेश के स्टॉक में केवल ढाई से तीन लाख ही वैक्सीन डोज बच गए हैं। 

अगर मंगलवार तर केंद्र की तरफ से वैक्सीन के डोज नहीं भेजे गए तो वैक्सीन आउट ऑफ स्टॉक हो जाएगा और राज्य में वैक्सीनेशन रोक दी जाएगी। वहीं कोवैक्सीन के पहले डोज पर पहले ही ब्रेक लगा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार कोवैक्सीन को दूसरे डोज के लिए सुरक्षित रखा गया है। वहीं प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से वैक्सीन की मांग कर रहे हैं। 

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार की शाम तक राज्य में वैक्सीन की खेप आ जाएगी। सरकार राज्य में वैक्सीनेशन का विशेष अभियान चला रही है। इसके तहत रोजना 1 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया है। रविवार को भी 1.14 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था इनमें 80 हजार लोगों को वैक्सीन दिया गया। यह अगले तीन दिनों तक चलना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *