रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना से हालात लगातार खराब होते है। पिछले 24 घंटे में जहां रिकार्ड 9921 नए संक्रमित मरीज मिले हैं, वहीं इस दौरान रिकार्ड 53 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजो की संख्या भी 50 हजार के पार पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 9921 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें सर्वाधिक 2821 रायपुर के हैं।इसमें दुर्ग के 1838, राजनांदगांव के 940, बिलासपुर के 545,बेमेतरा के 276, महासमुन्द के 464, कोरबा के 294, सरगुजा के 210, कांकेर के 210,सूरजपुर के 132, जांजगीर के 155,रायगढ़ के 189, बलौदा बाजार के 242, धमतरी के 274, बालोद के 289, जशपुर के 209 मरीज शामिल है।नए संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में रायपुर लगातार पहले स्थान पर बना हुआ हैं।

इस दौरान रिकार्ड 53 संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गई। सर्वाधिक 26 मौते रायपुर में तथा 09 मौते दुर्ग में हुई है। इसके अलावा धमतरी में पांच, राजनांदगांव में तीन, गरियाबन्द एवं सरगुजा में दो-दो, कबीरधाम. बलोदा बाजार, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर एवं कांकेर में एक-एक मौते हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की तादाद बढ़कर 4416 हो गई है। राज्य में इस दौरान अस्पतालों एवं होमआईसोलेशन से 1552 लोगो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। राज्य में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 52445 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *