इटारसी ! पीपल मोहल्ला निवासी छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया, हत्या के पूर्व छात्रा के साथ बलात्कार कर युवक ने तीन बार हमला कर युवती की हत्या की थी, किन्तु पुलिस द्वारा हत्या के पीछे जो कहानी बता रही है, वह सच से दूर नजर आ रही हैं, पत्रकारों के सवालों के जबाव में जिला पुलिस अधीक्षक अनेक बार उलझते नजर आए, पिछलें चार दिन से हत्या को लेकर शहर में बबाल मचा हुआ था, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 एवं 302 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया।
जिला पुलिस अधीक्षक एसपी सिंह ने पत्रकारों को बताया कि 8 सितंबर को रनिंग रूम के पीछे ओवर ब्रिज के नीचे तक अर्धनग्न हालत में एक लड़की की लाष पड़ी होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचकर जांच प्रारंभ की गई, मौके अब्दुल आमीन पुत्र अब्दुल अलीम उम्र 20 साल निवासी पीपल मोहल्ला इटारसी द्वारा शव उसकी बहिन गुलफ्षा उम्र 18 साल का होना बताया गया कि प्रथम दृष्टया हत्या की घटना पाया जाने से अब्दुल आमीन की रिपोर्ट पर धारा 302 भादवि का अपराध अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई, मौके पर एफएसएल अधिकारी, पुलिस महानिरीक्षक होषंगाबाद जोन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक होषंगाबाद आये व निरीक्षण किया। मृतक गुलफ्षा कक्षा 12 वीं की छात्रा थी जो कोचिंग से लौट रही थी, तब हत्या की घटना हुई यह खबर शहर में फैलते ही लोगों में रोष उत्पन्न हुआ एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घटना के कुछ घंटों बाद रैली, केडिंग मार्च, ज्ञापन दिये जाने लगे एवं सोषल मीडिया एवं प्रिन्ट मीडिया में घटना का काफी प्रसार किया गया, जिससे यह घटना प्रदेष की खबर बन गई। इस सनसनीखेज घटना एवं जनता के रोष जनता के रोष के कारण अज्ञात अभियुक्त की गिरफ्तारी पर द्वारा 10 हजार रूपये इनाम की घोषणा की गई, समय बीतने के कारण हर घंटे जनता का रोष बढ़ता गया तब पुलिस महानिरीक्षक द्वारा इनाम की राषि 25,000/- की घोषणा की गई, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षण एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विवेचना हर पहलू पर प्रारंभ करायी गयी। विवेचना के दौरान मुखबिर तन्त्र को सक्रिय किया गया एवं विवेचना में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की अभिलाष दुधमल 22 साल निवासी 18 बंगला इटारसी सितम्बर को सुबह करीबन 9.15 से 9:30 के बीच भागते हुये रनिंग रूम की तरह से हनुमानधाम की ओर भागते जाना एवं कपड़े कीचड़ से भिड़े थे तथा चेहरे पर रक्त जैसे छीटे थे, इस मुखबिर की सूचना की तस्दीक की गई।
इस सनसनीखेज अंधे कत्ल में अभियुक्त अभिलाष को भोपाल से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि छात्रा को तीन बार हमला कर उसकी हत्या कर दी। जिला पुलिस अधीक्षक श्री सिंह का कहना था कि पुलिस प्रषासन ने निर्णय लिया कि मृतक के भाई को मुख्यमंत्री स्व सहायता के तहत रोजगार दिलाया जायेगा। पता चला है कि पत्रकारवार्ता के बाद मृतका के परिजन थाने पहुँचे एवं पुलिस प्रषासन से मांग कर रहें हैं, कि हत्या में एक आरोपी शामिल नही हो सकता है, और भी लोग शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *