भोपाल. मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की जौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा का शनिवार सुबह 6.30 निधन हो गया। बनवारी लाल शर्मा 65 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे। उनका लंबे समय से भोपाल में इलाज चल रहा था। मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विधायक शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
बताया जा रहा है कि भोपाल में शनिवार सुबह अचानक उनका ब्लड प्रेशर कम हुआ, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेताओं का अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया। बनवारी लाल शर्मा ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफी करीबी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *