नई दिल्ली। देश के अंदर अंतर जातीय, दूसरे मजहब में, परिवार के खिलाफ जाकर शादी करने या फिर बिना शादी के साथ रहने वाले जोड़ों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए दिल्ली सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। सरकार ने ऐसे जोड़ों को मिलने वाली धमकी या फिर उनके उत्पीडन को रोकने के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर ( SOP ) जारी किया है।
एसओपी के मुताबिक, अब डिप्टी पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में एक स्पेशल सेल का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही एक चौबीस घंटे काम करने वाली हेल्पलाइन भी शुरू करने की बात कही है। साथ ही दिल्ली सरकार ऐसे जोड़ों के लिए सेफ हाउस’ में आवास मुहैया कराएगी, जिसमें ऐसे जोड़ों को रखा जाएगा।
दिल्ली सरकार के मुताबिक ऐसे जोड़ों दिल्ली महिला आयोग के टॉल फ्री नंबर 181 पर कॉल कर सकते हैं। इस हेल्पलाइन को संभालने वाले टेलीकॉलर्स को अच्छी तरह से ट्रेनिंग दी गई है। साथ ही उन्हें उन जरूरी सेवाओं की जानकारी है जो संकट का सामना कर रहे ऐसे जोड़ों को मदद या सलाह के रूप में उपलब्ध कराई जा सकती हैं।
