विदिशा ! अहमदपुर रोड स्थित विजय नगर के कुएं में 25 अक्टूबर को 7 साल की मासूम बच्ची की लाश मिली थी। पीएम रिपोर्ट मेंं बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला भी सामने आया था। पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या को आधार बनाकर जांच शुरू की थी। इस मामले में पूछताछ के दौरान एक युवक पर शक हुआ था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को शनिवार को पुलिस ने खुलासा किया।
शनिवार की दोपहर सिविल लाइन थाने में विदिशा एसपी धर्मेन्द्र चौधरी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बलात्कार और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जानकारी देते एसपी ने बताया कि 25 अक्टूबर को विदिशा के विजय नगर इलाके में उस समय सनसनी फेल गई थी जब एक सात साल की मासूम बच्ची की नग्न अवस्था में लाश कुए में तैरती मिली थी।
प्रथम दृष्टया इसे सामान्य घटना माना जा रहा था, लेकिन नग्न अवस्था कई सवाल खड़े कर रही थी। बाद में जब पीएम रिपोर्ट आई तो बलात्कार की पुष्टि भी हुई। इसी आधार पर पुलिस ने अपनी खोजबीन शुरू की। वहीं दूसरी ओर कई दिनों तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी।
सबसे पहले पुलिस ने बच्ची के परिजनों की खोज शुरू की। चार से पांच दिन बाद मासूम की शिनाख्त की गई। वहीं दूसरी ओर इस अंधे कत्ल और बलात्कार की घटना को पुलिस ने चुनौती मानते हुए टीम गठित की थी, टीम ने घटना स्थल से लेकर आसपास के तमाम स्थानों पर सघन पूछताछ की गई। इसी पूछताछ में संदेह के आधार पर एक युवक रवि मालवीय तक पुलिस पहुंची। हालांकि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी रवि मालवीय जो आदतन अपराधी है, उसी ने इस घिनोने कृत्य को अंजाम दिया था। जिसको विदिशा पुलिस ने शुक्रवार की रात को भोपाल में धर दबोचा। इस वारदात को उजागर करने वाली पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *