भोपाल ! सुभाष नगर क्षेत्र में बुधवार रात मिनी बस के अंदर एक महिला से परिचालक द्वारा दुष्कृत्य करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि घटना के वक्त महिला नशे में थी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
पुलिस के मुताबिक, 35 वर्षीय महिला गोविंदुपरा में रहती है। वह सब्जी का ठेला लगाती है। बुधवार को वह अपने मायके नारियल खेड़ा गई थी, यहां से रात लगभग 9 बजे वापस अपने घर जाने के लिए आटो से नादरा बस स्टेण्ड आई। यहां उसे 7 नबंर मार्ग की बस मिली तो वह उसमें सवार हो गई। वह उक्त बस से बोगदा पुल उतकर वहां से अन्य साधन से गोविंदपुरा जाना चाहती थी। बताया गया है कि बरखेड़ी फाटक पर पहुंचने के बाद बस में चालक परिचालक व एक अन्य युवक बचे। इन लोगों ने महिला को नशे की हालत में देखकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। और बस को बोगदा पुल पर रोकने की वजाए चालक तेज गति से चलाते हुए सुभाष नगर फाटक के पास सुनसान स्थान पर ले आया और यहां बस को रोककर दो ने महिला को धमकाया जबकि एक ने उसके साथ दुष्कृत्य किया। घटना के बाद तीनों आरोपी महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गया। बाद में पीडि़ता थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी। एमपी नगर थाना पुसिस के अनुसार महिला आरोपियों को पहचानती नहीं थी, लेकिन उसके द्वारा बस क्रमांक सीजे-17 -0197 का नंबर बताने पर बस को रात में ही जप्त कर लिया। वहीं बस मालिक से पूछताछ के बाद आज तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें बस चालक सलमान, परिचालक दीपक शर्मा व राजू नामक युवक शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक दुष्कृत्य का मुख्य आरोपी दीपक शर्मा है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
