दतिया | मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कस्बा बड़ौनी में 54 लाख की लागत से निर्मित सब्जी मण्डी का भूमिपूजन किया। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ौनी के विकास में कसर नहीं रहने दी जायेगी। बड़ौनी के नागरिकों को हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।
जनसम्पर्क मंत्री ने कहा कि शिलान्यास के साथ ही लोकार्पण की तारीख निश्चित होना चाहिए ताकि निर्माण कार्य समय सीमा में हो सके। उन्होंने नगर पंचायत बड़ौनी की अध्यक्ष, सीएमओ व ठेकेदार को समक्ष में बुलाकर सब्जी मंडी के उद्घाटन का समय पूछा ठेकेदार द्वारा चार माह का समय मांगा जिसके हिसाब से उन्होंने 23 अगस्त का समय मण्डी के उद्घाटन के लिए दिया। उन्होंने नागरिकों की मांग पर 15 लाख की लागत के मण्डी के पास ही शुलभ कॉम्पलेक्स बनाने की घोषणा की। उन्होंने नगर पालिका को निर्देश दिए कि नए बस स्टैण्ड के लिए जगह चिन्हित करें तथा पुराने बस स्टैण्ड पर सड़क चौड़ीकरण की कार्यवाही करें।
कार्यक्रम के दौरान विपिन गोस्वामी द्वारा दतिया विधानसभा में हो रहे विकास कार्यो का उल्लेख किया। प्रताप सिंह परमार ने बड़ौनी की उपलब्धी गिनाते हुए कहा कि स्वास्थ्य रिसर्च सेंटर, पेयजल समस्या का निदान, नहरें आदि जनसम्पर्क मंत्री की ही देन है। रामस्वरूप सेन ने पेयजल आपूर्ति, नगर परिषद का निर्माण का उल्लेख किया। डॉ. बनमाली कुषवाहा ने नगर में स्वच्छता की बात कही। डॉ. रमेशचंद्र मोदी ने स्वच्छता में सहयोग देने तथा नलों में टोटिया लगाने की नागरिकों से अपील की। आशीश खरे ने रामसागर तालाब तथा नहरों का जाल का उल्लेख करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार घोषणाओं में नहीं काम में विश्वास रखती है। अशोक कांकोरिया ने कहा कि मण्डी बन जाने से लोगों को रोजगार मिलेगा। कालीचरण कुशवाहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस प्रकार से जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र बड़ौनी का विकास कर रहे हम विकास में उनके सहभागी बनें। कार्यक्रम का संचालन राजा सोनी ने किया। कार्यक्रम में जीतू कमरिया, योगेश सक्सैना, प्रणव ढेंगुला, श्रीमती रामलली दांगी, सुलक्षणा गांगोटिया, गुड्डी साहू, मुकेश बेडर, रामकुमार इटौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *