मोहनखेड़ा। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से मोहनखेड़ा में शुरू हो गई। कार्यसमिति में 2018 के लिए मंथन हुआ। कार्यसमिति का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
बैठक दो दिन चलेगी और प्रदेश भर से प्रदेश पदाधिकारी व प्रदेश कार्यसमिति के लोग इसमें शिकरत कर रहे हैं। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों में आपस में विस्तृत मुददों पर चर्चा हुई। वहीं उदबोधन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार चौहान के साथ साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रभात झा, नरेन्द्र सिंह तोमर व थावरचंद गहलोत के भी हुये। प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने भी संगठन संबंधी टिप्स दिये। दो दिवसीय यह कार्यसमिति 22 अप्रैल तक चलेगी।
