कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद मलाइका अरोड़ा घर पर ही हैं। इस दौरान वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और लगातार पोस्ट कर रही हैं। कोविड 19 पर बन रहे कई मीम्स वो साझा कर चुकी हैं। इस बार मलाइका ने अपनी एक तस्वीर के साथ एक मैसेज भी दिया।
मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी तस्वीर साझा की। तस्वीर में वो सेल्फी ले रही हैं। नाइटसूट पहने मलाइका बिना मेकअप के भी उतनी ही खूबसूरत दिख रही हैं। उन्हें देखकर लग रहा कि वो सोने की तैयारी में हैं। कोरोना काल को देखते हुए उन्होंने फैंस से घर पर रहने की गुजारिश की। मलाइका ने कैप्शन में लिखा- ‘घर पे रहो।‘
कुंभ मेले पर किया था पोस्ट
मलाइका ने हाल ही में कुंभ मेले की तस्वीर शेयर की जहां भारी भीड़ दिख रही थी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- ‘पैनडेमिक है लेकिन यह हैरान कर देने वाला है।‘
इससे पहले मलाइका ने पोस्ट कर बताया था कि उन्होंने कोविड 19 का पहला डोज ले लिया है। उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कर्स का भी धन्यवाद किया।
