ग्वालियर । भिण्ड में आवारा श्वान कुनबे की वृद्धि रोकने के लिए भिण्ड नगरपालिका द्वारा श्वान नसबंदी अभियान श्ुरु किया जाएगा। प्रशासन द्वारा यह कदम श्वानों द्वारा काट लेने से बढ रहे मरीजों की समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों की सलाह पर उठाया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉं. राकेश शर्मा ने बताया कि साल दर साल श्वान हमलों के शिकार मरीजों की वृद्धि हो रही है। भिण्ड के शासकीय जिला चिकित्सालय में वर्ष 2013 में 8 हजार से अधिक मरीजों को एंटी रकबीज दिया गया था जबकि वर्ष 2014 में श्वान हमलों के घायलों की संख्या बढकर 11 हजार से ज्यादा हो गई। इतना ही नहीं वर्ष 2015 में श्वानों द्वारा काट लिए जाने वाले करीब 15 हजार मरीजों को जिला चिकित्सालय में एंटी रेबीज इंजेक्शन दिए गए है। श्वानों द्वारा काटे जाने वाले लोगों की संख्या निरंतर बढने के कारण भिण्ड कलेक्टर इलैया राजा टी को जब अबगत कराया गया तो उन्होंने ही नसबंदी की योजना बनने के निर्देश नगरपालिका को दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *