ग्वालियर। भिण्ड देहात थाना क्षेत्र के लहार रोड मानपुरा के पास रहने वाले एक सेवानिवृत शिक्षक वीरेन्द्र राजावत की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरतार कर लिया है। पकडे गए दोनों हत्यारोपी से समलैंगिक संबंध स्थापित करने के लिए शिक्षक अपने घर ले गया था। लेकिन शिक्षक के घर में बक्से में रखे रुपए देखकर दोनों युवकों की नियत खराब होने पर उन्होंने शिक्षक की हत्या कर बक्से में रखे 6 हजार रुपए, दो शराब की बोतल व शिक्षक का मोबाईल लेकर भाग गए।
हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने आज यहां बताया कि भिण्ड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र के ग्राम लहरौली हॉल लहार रोड मानपुरा निवासी सेवानिवृत शिक्षक 2 फरवरी को दोपहर भिण्ड बस स्टेण्ड पर खडे हुए थे। तभी लहरौली गांव हॉल बीटीआई रोड निवासी विकास राजावत 19 वर्ष से उनकी मुलाकात हो गई। सेवानिवृत शिक्षक वीरेन्द्र राजावत विकास को अपने साथ अपने घर ले जा रहा था तभी रास्ते में विकास का दोस्त कौशल शाक्य भी मिल गया। तीनों लोग घर पहुंचे तो सेवानिवृत शिक्षक ने विकास के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। संबंध बनाने के बाद वीरेन्द्र राजावत ने विकास को बक्से का ताला खोलकर उसे रुपए दिए तो दोनों दोस्तों की नियत बदल गई। दोनों को लगा वीरेन्द्र राजावत के पास बहुत सारा पैसा है और पैसा लूटने के इरादे से दोनों ने सेवानिवृत शिक्षक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वीरेन्द्र की हत्या करने के बाद विकास व कौशल बक्से में रखे 6 हजार रुपए नगदी, दो शराब की बोतल व उसका मोबाईल फोन लेकर भाग आए।
पुलिस अधीक्षक भसीन ने बताया कि आरोपी विकास राजावत ने सेवानिवृत शिक्षक का मोबाईल बीटीआई रोड निवासी एक दूध कारोबारी शिवकुमार राजावत को 800 रुपए में बेच दिया। शिवकुमार राजावत ने उस मोबाईल में अपनी सिम डालकर उसका उपयोग करने लगा। पुलिस के साइबर सेल ने सेवानिवृत शिक्षक का मोबाईल टेªस किया तो पुलिस शिवकुमार राजावत तक पहुंची। पूछताछ में शिवकुमार ने बताया कि उसने विकास राजावत से मोबाईल फोन खरीदा है। शिवकुमार की निशानदेही पर पुलिस ने विकास व कौशल को हिरासत में लिया। दोनों ने पुलिस की पकड में आने पर अपना जुर्म कबूल कर लिया। एक आरोपी कौशल नगरपालिका भिण्ड में रैनबसेरा में काम करता है।
