भोपाल। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों और प्रशासन के प्रमुख अधिकारियों के साथ लाल परेड मैदान में सामुहिक रूप से योग किया। उनका साथ देने के लिए विभिन्न स्कूलों से आए सैंकड़ों स्टूडेंट ने योग किया। इस दौरान सीएम ने अपने भाषण में कहा कि नशा नाश करता है इसलिए जितना हो सके इससे दूर रहिए।
स्वस्थ्य शरीर और निरोगी काया पाने के लिए योग का साथ जीवन भर नहीं छोडऩा चाहिए। योग हमारे लिए पूर्वजों का दिया उपकार है। यह प्रकृति का बहुमूल्य तोहफा है, हमें इसका उपयोग करना चाहिए। योग भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है, इसलिए खुद को हमेशा योग से जोड़े रखें। सीएम ने लाल परेड मैदान में मौजूद सभी प्रतिभागियों को रोजना योग करने की शपथ दिलवायी।