ग्वालियर। भिण्ड जिले के लहार इलाके में स्थित मटियावली रेत खदान बंद होने के बाद भी अबैध रेत खनन किया जाने पर पुलिस व खनिज विभाग ने छापा मारकर रेत ले जा रहे 12 ट्रक डंपरों को पकड लिया है। कार्यवाही के दौरान डंपर व ट्रक चालक मौके से भाग गए।
खनिज अधिकारी जेएस भिडे ने आज यहां बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि लहार के मटियावली रेत खदान पर प्रतिबंध के बाद भी भारी मात्रा में रेत का खनन किया जा रहा है। भारी पुलिसबल के साथ खनिज विभाग का अमला मटियावली रेत खदान पर पहुंचा तो मौके से रेत से भरे 12 ट्रक, डंपरों को जप्त कर लहार थाने में रखवा दिया गया है। छापामार कार्यवाही को देखकर ट्रक, डंपरों के चालक मौके से भाग गए। खनिज विभाग गाडी मालिकों के खिलाफ कार्यवाही कर रहा है।
