मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के जौरा पुलिस ने अलापुर मैं अवैध रूप से चल रही देशी शराब बनाने की फैक्ट्री पर छापामार कार्यवाही करते हुए खाली बारदाना ओपी सहित 57 पेटी देशी शराब जप्त की गई है पुलिस के अनुसार जप्त किए गए सामान और शराब की कुल कीमत तीन लाख रुपए बताई गई है। क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस की यह बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिलेभर में चलाई जा रही अवैध शराब एवं विभिन्न मामलों में अपराधियों की धरपकड़ को लेकर शनिवार को जौरा पुलिस ने ग्राम अलापुर पुरानी हवेली के पास अवैध रूप से संचालित शराब बनाने की फैक्ट्री की जानकारी पुलिस को मुखबिर के जरिए प्राप्त हुई सूचना को लेकर एसडीओपी सुजीत सिंह भदोरिया एवं थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में अवैध शराब की फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई करने के लिए थाने की पुलिस टीम तैयार कर मौके पर दबिश दी गई इस दौरान पुलिस को मौके पर 50 पेटी प्लेन देसी शराब 7 पेटी मसाला एवं एक पैकिंग मशीन शराब बनाने का केमिकल ओपी से भरा हुआ ड्रम 3 बोरी खाली क्वार्टर एवं दो हजार ढक्कन सहित नाप मापन यंत्रो को मौके से बरामद किया गया पुलिस की इस कार्यवाही के चलते अवैध शराब कारोबार से जुड़े आरोपी मोनू किरार बल्लू किरार पुलिस को चकमा देकर भागने कामयाब हो गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *