बॉलिवुड की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान ने बीती शाम मुंबई के जुहू पुलिस स्‍टेशन में बिजनसमैन अमन खन्ना पर रेप का आरोप दर्ज कराया है। जुहू पुलिस स्टेशन ने इस मामले को मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है।
जुहू पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक जीनत अमान ने अमन खन्ना पर पिछले कई सालों में, कई बार अलग-अलग आरोप लगाए, लेकिन इस बार आरोप बेहद गंभीर है, इसलिए इस मामले को मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी अमन खन्ना को गिरफ्तार कर लिया है और क्राइम ब्रांच मामले की जांच में जुट गई है। जीनत अमान ने 2 महीने पहले भी 30 जनवरी को अमन खन्ना पर उनका पीछा करने और धमकाने का आरोप लगाया था। कारोबारी अमन खन्ना को उस समय भी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसके खिलाफ स्टॉकिंग और धमकी देने का आरोप दर्ज किया था।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 38 साल के इस कारोबारी का नाम सरफराज उर्फ अमन खन्ना है। वह जीनत अमान का काफी समय से पीछा कर रहा था। आरोपी जीनत को अश्लील मेसेज भी भेजता था। अमन खन्ना पर जीनत के घर जबरदस्ती घुसने, बदतमीजी करने और बिल्डिंग के सिक्यॉरिटी गार्ड के साथ मारपीट करने का भी आरोप दर्ज किया जा चुका है।

पिछली बार की शिकायत के बाद पुलिस ने सरफराज उर्फ अमन खन्ना पर पीछा करने 354 (D) और महिला को सरेआम धमकाने के खिलाफ 509 आईटी ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

बताया जाता है कि अमन खन्ना कई तरह के कारोबार करता है। वह फिल्म मेकिंग और रियल स्टेट के कारोबार में सक्रिय है। जानकारी के अनुसार सरफराज मानसिक रूप से भी परेशान है। उसके खिलाफ मुंबई के बांगुर नगर में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *