हाल ही में करीना कपूर अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के घर पर बेटे तैमूर के साथ पहुंची थीं. जिस दौरान तैमूर काफी अच्छे मूड में दिखे. लेकिन अमृता के घर से निकलते वक्त तैमूर का मिजाज बिगड़ा हुआ दिखा. सोशल मीडिया के सबसे फेवरेट स्टार किड कहे जाने वाले तैमूर रोते हुए स्पॉट किए गए.

अमृता अरोड़ा के घर के बाहर कार में बैठे तैमूर मम्मी की गोद में रोते हुए नजर आए. अपने लाडले बेटे को यूं रोता देख करीना उन्हें मनाने की हर संभव कोशिश करती नजर आईं.

तैमूर को मनाने के दौरान करीना मुस्कुराती हुईं भी दिखीं. उन्होंने तैमूर की नाराजगी को दूर करने के लिए उनके हाथ में एक बॉक्स भी दिया. लेकिन तैमूर हैं कि चुप होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं.

तैमूर के रोने की वजह तो सामने नहीं आई है. ना जाने क्या ऐसी वजह रही कि वो अचानक मम्मी की बेस्टी के घर से निकलते ही रोने लगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *