अनुभवी फिल्म निर्माता अश्विनी अय्यर तिवारी ने शुरुआत में सोशल मीडिया पर एक टीजर साझा करने के साथ अपने पहले नोवेल ‘मैपिंग लव’ की घोषणा की थी। लेकिन अब उन्होंने हालिया महामारी की स्थिति के कारण अपने उपन्यास की रिलीज को टाल दिया है। यह नोवेल पहले 21 मई को रिलीज होने के लिए निर्धारित किया गया था, जिसे फिलहाल रोक दिया गया है। ऐसे में फिल्म निर्माता ने अपने सोशल मीडिया पर अपना आधिकारिक बयान साझा किया है। अश्विनी ने पुस्तक के सार को सही ढंग से पकड़ते हुए, एक सुंदर टीजर के साथ पुस्तक की घोषणा की थी। उन्होंने कहा, “उन शब्दों को सेलिब्रेट कर रही हूं, जो मैंने एक बुक स्टोर की खुशबू में लिखे हैं। एक सुंदर किताब के साथ आये बॉक्स के खुलने की खुशी, जिसमें बयां करने के लिए एक कहानी है। अपनी फिल्मों की तरह, मैंने भी इसी तरह का सपना देखा था। पुस्तक प्रेमियों के बीच अध्यायों को पढ़ना और आप सभी को मेरी खुशी का हिस्सा बनाना है। लेकिन मेरे जीवन की यात्रा हमें सरप्राइज देती है और इस कठिन वक्त में मैं 21 मई 2021 को अपना पहला उपन्यास ‘मैपिंग लव’ रिलीज करना सही नहीं समझती, जब इस विश्वासघाती वायरस से इतने सारे इंसान प्रभावित हैं। मैंने एक सामान्य दिन पर उज्ज्वल चेहरे देखने के लिए समय सही होने तक इंतजार करने का फैसला किया है और हम एक बार फिर कला के सभी सुंदर रूपों का आनंद ले पाएंगे। सभी को ढ़ेर सारा प्यार। अपना और अपने प्रियजनों का ख्याल रखें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *