भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने असम के एक नेता के वायरल वीडियों को लेकर आज यहां कहा कि, जो वीडियो आया है, वह सत्य नहीं है, असम में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलेगा।

चौहान ने ट्वीट कर दावा करते हुए कहा कि असम में उन्होंने भाजपा के पक्ष में प्रचार किया है। इस दौरान उनकी जानकारी में असम के नेता बदरुद्दीन अजमल का 2019 का वीडियो आया है, जो सत्य नहीं है। कुछ लोगो ने इस वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया में वायरल करने की शरारत की है। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि असम में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत अत्यंत प्राचीन और महान राष्ट्र है। हम स्वतंत्र और संप्रभु देश हैं। किसी समय देश की सबसे बड़ी पार्टी रही और जिसने वर्षों तक देश पर राज किया, उसका कोई नेता अमेरिका से कैसे कह सकता है कि हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करो, वे इसकी घोर निंदा करते हैं।

इसके साथ ही चौहान ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर कहा कि कोविड 19 के खिलाफ संघर्ष लगातार जारी है। मास्क ही सबसे प्रभावशाली बचाव है। सभी से आग्रह है कि मास्क लगाकर रखें। उन्होंने कहा कि वे जनता के प्रति हृदय से आभार प्रकट करते हैं कि रंगपंचमी के दिन भी प्रदेश की जनता ने आत्मानुशासन का परिचय दिया। संक्रमण रोकने के लिए त्यौहार घर पर ही मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *