भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के चार वरिष्ठ अधिकारियों के नए पदस्थापना आदेश जारी करते हुए विजय यादव को मप्र पुलिस हाउंिसग कार्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यादव अब तक लोक अभियोजन संचालनालय में संचालक के पद पर कार्यरत थे। वहीं विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय भोपाल अन्वेष मंगलम को लोक अभियोजन संचालनालय में संचालक पदस्थ किया गया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रबंध) डी श्रीनिवास राव को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (योजना) पुलिस मुख्यालय भोपाल अनिल कुमार को योजना के साथ ही पुलिस मुख्यालय भोपाल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रबंध) की जिम्मेदारी भी सौंपी गयी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *