इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के महात्मा गांधी रोड़ थाना पुलिस ने वाणिज्यिक कर विभाग के एक कर्मचारी को अपने ही कार्यालय की महिला कर्मचारी और पुरुष अधिकारियों के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट व्हाट्सएप ग्रुप पर करने के आरोप में आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया आरोपी अमित वर्मा राज्य के वाणिज्यिक कर विभाग के यहां के मोती बंगला स्थित मुख्यालय में सहायक ग्रेड तीन के पद पर पदस्थ है।   अमित पर आरोप है कि उन्होंने एक व्हाट्सएप समूह बनाकर विभाग के 40 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी को इसमे जोड़ा और समूह में महिला कर्मियों के विरुद्ध आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की। इसी के साथ उन पर समूह में ही अधिकारियों को धमकाने, उनका तबादला करा देने की धमकी देने के आरोप हैं। अमित के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *