पचमढी। मध्यप्रदेश के पचमढी में सेना शिक्षा कोर में शहीद दीपक स्मारक गेट पर देर रात एक बडी वारदात हो गई हैं। यहां पर 2 अज्ञात युवकों ने ड्यूटी पर तैनात सैनिकों की 2 इंसास रायफल चोरी कर ली हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वारदात को गुरुवार देर रात को अंजाम दिया गया हैं। होशंगाबाद आईजी आशुतोष राय ने बताया कि अभी शुरुआती सूचना के आधार पर पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया हैं। इसके तहत रेल एसपी भोपाल-जबलपुर सहित सेंट्रल कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया हैं। आसपास के जिले की पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

बदमाश इंसास रायफल के साथ कई राउंड गोलियां भी ले गए हैं, जो की बहुत खतरनाक साबित हो सकती है। दूसरी ओर उस टेक्सी ड्राइवर को भी पकड लिया हैं, जिसने इन लोगों को पचमढ़ी ले गया और वापस पिपरिया लेकर आया। टैक्सी ड्राइवर के अनुसार यह दोनों लोग पंजाबी में बात कर रहे थे, जिनके पास जाते वक्त तो बंदूक जैसा कुछ नहीं था परंतु लौटते समय क्रिकेट बैट रखने वाला बैग जरूर कंधे पर टांगे थे।

ड्राइवर ने इन लोगों को शुक्रवार अलसुबह पिपरिया स्टेशन छोडा, जहां श्रीधाम एक्सप्रेस आने वाली थी। इससे इन बदमाशों के जबलपुर भागने की पूरी संभावना हैं। जबलपुर स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। वही पिपरिया स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण पुलिस काफी परेशान हो रही हैं।

वही सूत्रों की माने तो सेना शिक्षा कोर प्रबंधन अपने आला अधिकारियों से बात कर अंदरूनी जांच कर रहा हैं। वही पचमढी में आला पुलिस और सेना के अधिकारी पहुंच रहे हैं, जिसके बाद वारदात के कई हिस्सों से पर्दा उठेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *