इंदौर। इंदौर में कोरोना बेकाबू होता दिख रहा है। शुक्रवार को आई मेडिकल रिपोर्ट में अभी तक के सबसे अधिक 341 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

इस तरह इंदौर में कुल पॉजिटिव 16 हजार 431 हो गए हैं वही रेकॉर्ड सात और मौत के बाद कुल मृतक संख्या 451 जा पहुँची है। इंदौर में कुल एक्टिव मरीज भी रेकॉर्ड 4776 हो गए हैं।ब

आज 2838 सेम्पल की जांच में 341 पॉजिटिव व 2479 निगेटिव मिले। प्रभारी सीएमएचओ डॉ पूर्णिमा गाडरिया की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक कुल 2 लाख 47 हजार 665 की जांच की जा चुकी है। आज 1324 सेम्पल लिए गए जिनकी अब जांच होगी। इसी तरह रेपिड एंटीजन सेम्पल की संख्या 33030 है।

इधर 113 मरीज और डिस्चार्ज होकर घर गए। कुल डिस्चार्ज 11 हजार 204 हो चुके हैं। चिंता की बात यह भी है कि शहर में एक्टिव मरीज 4776 हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *