इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक दोहरे हत्याकांड समेत हत्या की तीन वारदात सामने आई हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत कनकने ने बताया कि गौरव और अर्पित नामक युवक का शव बाणगंगा थाना क्षेत्र के कुरील बाग में लहू-लुहान अवस्था मे कल रात मिला है। दोनों मृतकों के दर्जनों आपराधिक मामले है। प्रथम दृष्टया दोनों की चाकुओं से गोद के हत्या किया जाना प्रतीत होता है।  

पुलिस आरोपियों की जानकारी जुटा रही है। दूसरा मामला खजराना थाना क्षेत्र का सामने आया है। निरीक्षक दिनेश वर्मा ने बताया इरफान नामक घायल को कल रात नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। दीवार बनाने के विवाद में इरफान की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने के प्राथमिक प्रमाण मिले हैं। पुलिस ने गणेश, दीपक, अमन और अंकुश नामक आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *