उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच 35 नए कोरोना मरीज मिले है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कल रात जारी हेल्थ बुलेटिन ने बताया कि बीते चौबीस घंटे में 1027 सैंपल की जांच की गई और इनमें से 35 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उज्जैन जिले में अब तक 5620 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से 5249 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके है। इस वैश्विक महामारी से जिले में अभी तक 104 मौत हो चुकी है। जिले में अभी तक एक लाख 80 हजार 197 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *