ग्वालियर। ग्वालियर कलेक्टर अनुराग चौधरी ने भू माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 14 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। इनमें 11 लोग पुरानी छावनी क्षेत्र में रहकर जमीनों पर कब्जा करने और लोगों को डराने का काम करते थे।

कलेक्टर ने अपने आदेश में लिखा है कि जिन लोगों के सशस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जा रहे हैं वे लोग अवैध अतिक्रमण करने, बिना अनुमति भवन निर्माण कराने में सहयोग कराने, अवैध प्लाटों की बिक्री करना, शासकीय भूमि खुर्दवुर्द करना राजस्व एवं डार्यवजन राशि की शासन को हानि पहुंचाना, शस्त्र दिखाकर लोगों में भय पैदा करते हैं। जिन लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं उनमें पुरानी छावनी क्षेत्र के उत्तम पुत्र पातिराम, डोंगर सिंह पुत्र आरडी सिंह, मुलायम पुत्र नारायण सिंह, जसविंदर सिंह पुत्र चैनसिंह, महेंद्र सिंह पुत्र गोकुल सिंह, हरवंश पुत्र करनेल सिंह, अहवरन पुत्र राम सिंह, लखविंदर पुत्र पुलविन्दर, हिमाचल पुत्र भगवान सिंह, हरिचरण पुत्र साधु सिंह, विर सिंह पुत्र कालीचरण, ग्वालियर थाना क्षेत्र के जयसिंह पुत्र ओमप्रकाश, राकेश नरवरिया पुत्र जनक सिंह, जनकगंज थाना क्षेत्र के राजकुमार अरोरा पुत्र लक्ष्मीचंद आरोरा शामिल हैं। इन सभी से तत्काल शस्त्र लाइसेंस थाने में जमा करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *