भोपाल।     लोकतंत्र संरक्षक संघ द्वारा आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय दीनदयाल परिसर में प्रदेश के मीसाबंदियों द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रभारी अनंत कुमार ने कहा कि पहली बार ब्रिटिशों ने 1975 से 1990 तक गुलामी में रखा, यह नव ब्रिटिश है कांग्रेस। उन्होंने कहा कि आज मीसाबंदी के सम्मान कार्यक्रम में मैं उन्हें मीसाबंंदी नहंीं बल्कि स्वतंत्रता सेनानी कहूंगा।
श्री कुमार ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र, गणतंत्र एवं समाजतंत्र के खिलाफ है, इसलिए एक ही नारा दिया जाता है कि अब कांगे्रस मुक्त भारत बनाओ। उन्होंने कहा कि पहली बार मध्यप्रदेश में किसी सरकार ने मीसाबंदियों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेता अटल बिहारी वाजपेयी जैसे अनेक नेताओं ने अपने कर्म के आधार पर ऊंचाई प्राप्त की है। भाजपा दीनदयाल कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, सांसद कैलाश जोशी, विक्रम वर्मा, थावरचंद गहलोत,सुमित्रा महाजन, जयश्री बेनर्जी, जयंत मलैया, बाबूलाल गौर, सत्यनारायण जटिया, अरविंद मेनन, तपन भौमिक सहित बड़ी संख्या में मीसाबंदी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। आज दोपहर में मीसाबंदियों द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सम्मान किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *