भोपाल ! बैरसिया इलाके में एक 18 वर्षीय किशोरी के साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी किशोरी को 25 जनवरी को अपहरण कर ले गए थे। पुलिस ने आरोपियों को खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
बैरसिया थाना पुलिस ने बाताया कि किशोरी 29 जनवरी को किशोरी के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी 25 जनवरी से घर से लापता है जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। थाने में मामला दर्ज होने के बाद आरोपी घबरा गए और शनिवार को घर के पास छोड़ गए। किशोरी ने घर पहुंचकर पूरा मामला अपने परिजनों को बताया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के ही रहने वाले 22 वर्षीय मुकेश अहिरवार और 35 वर्षीय चंदू कबाड़ी ने उसे अगवा कर लिया था और फिर बंधक बनाकर दोनों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे के लिए उनके घर पर दबिश दी लेकिन दोनों घर पर नहीं मिले। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
किशोरी लापता ,अपहरण का शक : छोला इलाके में एक किशोरी लापता हो गई। किशोरी की मां ने मोहल्ले की ही रहने वाले एक युवक पर अपहरण का शक जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और किशोरी का तलाश कर रही है। छोला मंदिर थाना पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी प्रेम नगर में रहती है। शनिवार सुबह करीब छह बजे वह घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने आस-पास के इलाकों में किशोरी की तलाश की लेकिन किशोरी का कही कुछ पता नहीं लगा। जिसके बाद थाने पुहंचकर किशोरी की मां ने मामला दर्ज कराया। किशोरी की मां ने मोहल्ले के ही रहने वाले एक युवक 22 वर्षीय प्रदीप अहिरवार पर अपहरण का शक जाताया है। फिलहाल प्रदीप फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
