भोपाल ! मध्यप्रदेश के किसान कृषि विकास मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि राज्य के कई हिस्सों मे जंगली सुअर बड़ी मात्रा मे फसलों को नुकसान पहुंचते हैं, लिहाजा जगली सुअरों को मारने की केंद्र सरकार से अनुमति मांगी जाएगी। राजधानी के जम्बूरी मैदान में रविवार को आयोजित तेंदूपत्ता संग्राहक और वन समितियों के सदस्यों के महासम्मेलन में मंत्री बिसेन ने जंगली सुअर की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य के कई हिस्सों में जंगली सुअर बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। इन सुअरों को मारने की अनुमति के लिए वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के माध्यम से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेंगे।

बिसेन ने बालाघाट जिले में जंगली सुअरों द्वारा फसलों को पहुंचाए गए नुकसान का जिक्र किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *