नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिले में एक पटवारी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं। पकडा गया पटवारी फसल में हुए नुकसान का मुआवजा दिलवाने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था।
नीमच जिले के जावद क्षेत्र के दडौली के पटवारी प्रकाश जैन फरियादी किसान भेरुलाल पाटीदार फसल में हुए नुकसान के मुआवजे में उसका नाम जुडवाकर उसे राशि दिलवाने के लिए 5 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। पटवारी की शिकायत लोकायुक्त से की गई। लोकायुक्त ने आज गुरुवार को जावेद तहसील कार्यालय में रिश्वत लेते प्रकाश जैन को रंगे हाथ पकड लिया गया।
