भोपाल। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में पदस्थ एक अधिकारी ने अपनी सारी संपति सरकार के नाम कर दी है ताकि कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पैसों की कमी ना पड़े। इस अधिकारी में कोरोनावायरस के लक्षण दिखाई दिए हैं। अधिकारी ने खुद को सेल्फ आइसोलेटेड कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह अधिकारी शिवपुरी जिले में कोरोनावायरस के नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान का सर्विलांस अधिकारी है। शिवपुरी शहर में डॉ लालजू शाक्य का पूरा शहर उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहा है।

लालजू शाक्य इन विषम परिस्थितियों के बावजूद अपने जज्बे को कायम रखे हुए हैं। होम क्वारंटाइन के दौरान उन्होंने संदेश छोडा कि यदि उन्हें कोरोना पॉजिटिव आता है और दुर्भाग्यवश उनकी मृत्यु हो जाती है तो उनकी सारी संपत्ति सरकार को दे दी जाए एवं उनका शरीर मेडिकल कॉलेज को। उन्होंने अपने शरीर के सभी अंग दान करने की घोषणा कर दी है। हालांकि अब तक लालजू शाक्य की जांच नहीं हुई है और न ही फिलहाल सेंपल लिए गए हैं। यह पूरी जानकारी उन्होंने मोबाइल के जरिए दी है।

बीमार शाक्य बोले, फिलहाल खुद दवा ले रहा हूं। डॉक्टर शाक्य ने कहा कि मैं घर पर ही एहतियात बरत रहा हूं। शिवपुरी में जांच की व्यवस्था न होने के कारण फिलहाल जांच नहीं करा सका हूं। दो दिन पहले अस्पताल गया था तभी से यह शिकायत उभरी है। शाक्य ने यह भी कहा कि यदि अनहोनी घट जाए तो मेरी सारी संपत्ति पर सरकार का अधिकार होगा।

One thought on “कोरोना पीडितों के इलाज के लिए एक अधिकारी ने अपनी सारी संपति सरकार को दी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *