सागर। लॉकडाउन के चलते उद्योग, धंधे सब बंद हो गए हैं। शहर में काम नहीं मिलने से परेशान दिहाड़ी मजदूर और कामगार अपने गांवों की ओर लगातार पलायन कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में परिवहन नहीं मिलने पर वे पैदल ही अपने गांव तक पहुंच रहे हैं। इसी हालत में एक परिवार गर्भवती महिला और दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ पैदल चलता हुआ सागर पहुंचा। पैदल चलकर जाती हुई गर्भवती महिला को बेहाल देखकर लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही कुछ देर में पुलिस की विशेष इकाई की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम पहले गर्भवती महिला को सागर के जिला अस्पताल ले गई। वहां उसके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। इसके बाद गर्भवती महिला को इलाज के बाद महिला विशेष इकाई की टीम ने उसके घर पहुंचाया। महिला अपने पति व दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ मंडीदीप से सागर पहुंची थी।


महिला को बोझ उठाकर पैदल चलते गांव तक जाने में उसके गर्भस्थ शिशु को नुकसान पहुंच सकता था। महिला विशेष इकाई की टीम ने तत्परता दिखाते हुए अपने वाहन से गर्भवती महिला को सुरक्षित उसके गांव पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *