गाजियाबाद। कोरोना से हो रही मौतों से हिंडन श्मशान घाट (गाजियाबाद) फुल हो गया है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि शवों को अंतिम संस्कार के लिए शुक्रवार को सड़क किनारे फुटपाथ पर रखना पड़ा। श्मशान घाट की क्षमता से अधिक शवों के आज जाने से घाट प्रबंधन भी परेशान है। यहां पर मृतकों के परिजनों को नंबर देकर शेड के लिए इंतजार कराने को कहा जा रहा है।
