ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आज कोरोना का जबरदस्त विस्फोट हुआ। आज 95 कोरोना संक्रमित निकले। बहुत समय बाद इतनी अधिक संख्या में संक्रमित मिलने से जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। जिला प्रशासन अब त्यौहार के बाद लॉक डाउन बढाने पर विचार कर सकता है।

जिला कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने सभी जिले वासियों से मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।
