ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के गोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम सिलोली में एक युवक पडोस के घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। युवक को घर में घुसते देखकर ग्रामीणों ने उसे महिला के साथ पकड लिया।

ग्राम सिलोली निवासी जितेन्द्र गुर्जर कल रात्रि को गांव के ही एक घर में घुस गया और घर में सो रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। ग्रामीणों ने आज सुवह गांव में पेड से बांधकर उसकी पहले जमकर पिटाई लगाई फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

गोरमी थाने के टीआई विनोद करकरे ने बताया कि घर में घुसे युवक को पकड लिया है। महिला व उसके परिजनों ने कोई थाने में बदनामी के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने जितेन्द्र गुर्जर को मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *