इसी महीने की शुरुआत में श्रद्धा कपूर ने अपनी नई फिल्म ‘चालबाज इन लंदन’ की घोषणा की थी, जिसे 1987 में श्रीदेवी स्टारर ‘चालबाज’ के निर्देशक पंकज पाराशर डायरेक्ट करने वाले हैं। श्रद्धा कपूर इस फिल्म में डबल रोल निभाएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए श्रद्धा एक्शन की ट्रेनिंग लेंगी। साथ ही विदेशों भाषाओं के बेसिक्स भी सीखेंगी। क्योंकि फिल्म में उनका किरदार कुछ विदेशी भाषाएं बोलता है। फिलहाल फिल्म की राइटिंग का काम चल रहा है, जिसकी जिम्मेदारी पंकज पाराशर के साथ-साथ ‘बागी 2’ के राइटर जोजो खान और ‘ड्रीम गर्ल’ के राइटर निकेत पांडे को सौंपी गई है। स्क्रिप्ट फाइनल होने के बाद फिल्म की शूटिंग की डेट्स तय की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *