दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र के लिधौरा समन्ना में रोज-रोज की छेडछाड से तंग आकर बुधवार शाम तालाब में कूदकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। शनिवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ से जब इस सबंध में पूछा गया कि मध्यप्रदेश छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले में उत्तरप्रदेश बन रहा है तो उन्होंने कहा- मध्यप्रदेश कभी उत्तर प्रदेश नहीं बनेगा, आप देखते जाइए आगे क्या होता है।
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस पर ट्वीट करके कहा है कानून और राज्य सरकार से आग्रह है कि बेटी को जल्द से जल्द इंसाफ दिया जाए। चौहान ने लिखा है मेरी बच्ची हम तुझसे वादा करते हैं कि उन दरिंदों को सजा दिलाने से पहले चैन से नहीं बैठेंगे।
पुलिस ने मामले से जुडे प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए हैं। हालांकि अभी परिजनों के बयान नहीं हो पाए हैं। जो बयान प्रत्यक्षदर्शियों के सामने आए हैं, उसमें स्पष्ट हो गया है कि छात्रा ने तालाब में कूदकर ही आत्महत्या की है। यहां पर बता दें कि समन्ना लिधोरा निवासी कक्षा 12वीं छात्रा अंजली पिता माधव अठ्या (18) ने बुधवार शाम गांव से तीन किमी दूर तालाब में कूदकर जान दे दी थी। मृतका के पिता माधव ने गांव के ही चार युवकों द्वारा बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया था। उसने कहा कि आरोपी दो-तीन माह से बच्ची को परेशान कर रहे थे, बेटी ने यह बात घर पर बताई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *