भोपाल। राहुल गांधी के बयान पर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा में ज्योतिरादित्य सिंधिया बैक बेंचर हैं। इसे लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी को जवाब दिया है।

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि काश राहुल गांधी इतनी चिंता तब करते, जब मैं कांग्रेस में था। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी को जवाब देते हुए कहा कि इतनी चिंता राहुल जी को अब है, काश उतनी चिंता तब होती, जब मैं कांग्रेस में होता। इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं कहना है। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 11 मार्च 2020 को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

उसके बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस के 22 विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया था और कमलनाथ की सरकार गिर गई थी। एक साल बाद राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लेकर ताना मारा है। उसके बाद सिंधिया ने भी प्रतिक्रिया दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *