सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र के सागर-दमोह मार्ग पर चनाटौरिया के समीप ट्राला की टक्कर से कार में सवार एक महिला की मौत हो गयी और उसका पति तथा ड्राइवर घायल हो गया। महिला कटनी एक महाविद्यालय में प्रोफेसर थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात इंदौर से वाया सागर होकर कार से सुनीता यादव (40) अपने पति कमलेश यादव के साथ कटनी जा रही थी। रास्ते में चनाटौरिया के समीप मोड पर दमोह की ओर से आ रहे ट्राला ने कार में टक्कर मार दी, जिससे सुनीता यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति कमलेश एवं चालक को घायल हो गए, जिन्हें जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना मे ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *