ग्वालियर। ग्वालियर की बहोडापुर थाना पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे चार बदमाशों को मोतीझील बायपास के पास से दबोच लिया है। पुलिस ने पकडे गये बदमाशों के पास से हथियार भी बरामद किये हैं। पुलिस पकडे गये बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस प्रभारी बहोडापुर विवेक अष्ठाना के अनुसार पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के निर्देश पर जिले में बदमाशों की धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर-पश्चिम सतेन्द्र सिंह तोमर व नगर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर, समीर सौरभ,भापुसे ने अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों को बदमाशों की धरपकड़ के लिये मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के परिपालन मे बीती देर रात थाना प्रभारी बहोड़ापुर को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि क्षेत्र मे डकैती की घटना को अंजाम देने वाले कुछ बदमाश मोतीझील बायपास के पास देखा गया है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुऐ थाना प्रभारी बहोड़ापुर ने मय थाना बल के मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर 04 बदमाशों को धरदबोचा। बदमाशों के 02 साथी अंधेरे व भौगोलिक स्थिति का लाभ उठा कर भाग निकले। पकडे गये बदमाशों ने पुछताछ में अपने नाम बॉबी पुत्र भीकम सिंह यादव उम्र 20 साल निवासी ऊपरी गली वार्ड नंबर 11 भितरवार हाल- शील नगर बहोड़ापुर, योगेश पुत्र पुरषोत्तम राजपूत (किरार) उम्र 21 साल निवासी रायरू फार्म, सुनील पुत्र ध्रुव राजपूत उम्र 26 साल निवासी ग्राम निवासी ग्राम जुआरपुरा थाना आंतरी हाल- आनंद नगर बहोड़ापुर (04) सोमवीर पुत्र दिलीप गुर्जर उम्र 19 साल निवासी गोपालपुरा, मुरैना एवं मौके से भागे साथियों के नाम शुभम राजपूत, राधे कमरिया निवासी गण घासमण्डी, ग्वालियर बताये। उक्त चारों बदमाशों से सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि वह मोतीझील बायपास बदनापुरा रोड़ हनुमान मंदिर के पीछे झाडिय़ों में डकैती की योजना बना रहे थे साथ ही उन्होने राजेश जाटव से नागदेवता मंदिर के सामने ट्रांसपोर्ट नगर ग्वालियर में मोटर साईकिल अड़ाकर लोहे की रॉड से मारपीट कर लूटपाट की घटना घटित करना स्वीकार किया है इसके अतिरिक्त थाना पनिहार क्षेत्र से मोटर साईकिल की चोरी करना भी स्वीकार किया। गिरफ्तार बदमाशों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से दो मोटर साईकिल व एक 315 बोर का कट्टा मय जिंदा कारतूस, एक छुरा, एक लोहे की रोड़ व लाठी बरामद की गई। गिरफ्तार बदमाशों पर थाना बहोड़ापुर में डकैती की योजना का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को पुलिस रिमांड के लिये न्यायालय पेश किया। उक्त बदमाशों में बदमाश वॉबी थाना भितरवार का जिला बदर बदमाश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *