ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने आज बुधवार को तहसीलदार चीनोर के रीडर को उस समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया जब वह 15 हजार रुपए की रिश्वत लेकर अपनी जेब में रख रहा था। रिश्वत लेते पकडे गए रीडर ने एक किसान से उसकी ही जमीन पर कब्जा दिलाने के बदले 20 हजार रुपए मांगे थे। 15 हजार रुपए में डील पक्की हुई थी। लोकायुक्त पुलिस ने रीडर कुलवेन्द्र सिंह रावत के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा को किसान प्रमोद कुशवाह ने शिकायत की थी कि तहसीलदार चीनौर का रीडर कुलवेन्द्र सिंह रावत उसकी कृषि भूमि का कब्जा दिलवाने के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। संजीव सिन्हा ने कुलवेन्द्र सिंह को पकडने के लिए टीम बनाई। इसके बाद टीम ने रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि के बाद बुधवार को किसान प्रमोद कुशवाह निवासी तहसील चीनोर को 15 हजार रुपए देने के लिए तय स्थान ररूआ तिराहा चीनोर पर भेजा। जैसे ही तहसीलदार चीनोर का रीडर कुलवेन्द्र सिंह रावत ने वहां आकर रिश्वत के 15 हजार रुपए लेकर जेब में रखे, तभी लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *