भोपाल। भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड और नगर पालिक निगम द्वारा स्वच्छता एवं मतदाता जागरूकता के लिए रविवार 14 मार्च को साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा, जो शहर पांच स्थानों से प्रारम्भ होकर तात्या नगर स्टेडियम पर समाप्त होगी।
रैली प्रात: 6:30 बजे से प्रारंभ होगी। यह रैली सी-21 मॉल, होशेगाबाद रोड, मिनाल रैसीडेंसी, जेके रोड, स्वर्ण जयंती, कोलार, इकबाल मैदान, लालघाटी से प्रांरभ होगी। टीटी नगर स्टेडियम पहुंचकर स्वच्छता एवं मतदान की शपथ के साथ रैली का समापन किया जाएगा। इसके साथ ही रैली पूर्ण करने वाले 10 प्रतिभागियों को लक्की ड्रॉ के माध्यम से साइकिल, 20 प्रतिभागियों को लक्की ड्रॉ के माध्यम हेल्मेट एवं 20 प्रतिभागीयों को वॉटर बॉटल लक्की ड्रॉ के माध्यम से उपहार स्वरूप दिया जाएगा।
भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आदित्य सिंह ने पत्रकार से चर्चाओं में बताया कि कोविड के मापदण्डों का पालन करते हुए रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में सभी के लिए मास्क पहनना व शारीरिक दूरी बनाए रखना जरूरी होगा। रैली का मुख्य उद्देष्य स्वच्छता एवं मतदान के प्रति नागरिकों को जागरूक करना होगा। रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागीयों को टी-शर्ट व केप भी उपलब्ध कराई जायेगी।
उन्होंने बताया कि रैली में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागियों को कोविड गाइडलाइन के अंतर्गत साइकिल और टोकन भी सेनेटाइज कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा पांचों प्वाईंट से स्मार्ट सिटी की साइकिले उपलब्ध कराई जाएंगी। साइकिलों की संख्या सीमित होने के कारण प्रतिभागियों को प्रथम आओं प्रथम पाओं के आधार पर साईकिलें रैली में भाग लेने निशुल्क दी जाएगी। रोशनपुरा व नेहरू नगर चौराहे से पैदल रैली भी प्रात: 6:30 से प्रारंभ होकर टीटी नगर स्टेडियम पर समाप्त होगी।
