नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में शुक्रवार की रात एक कोविड-19 अस्पताल में आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि करीब 27 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में पहुंचाया गया है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि इन मरीजों के स्वास्थ्य की स्थिति पर अभी कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। 

गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अविनाश गावंडे ने बताया कि तीन शवों को सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल लाया गया है। जानकारी के अनुसार रात करीब नौ बजे अमरावती मार्ग पर वाडी के पास स्थित वेल ट्रीट अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लग गई। कहा जा रहा है कि आग एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। इस घटना में अस्पताल के एक चिकित्सक के घायल होने की खबर है। फिलहाल दमकल विभाग ने आग पर नियंत्रण पा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *