छिंदवाडा। मध्यप्रदेश के छिंदवाडा जिले के तामिया थाना क्षेत्र से 50 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कुकर पानी में नाबालिग प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तामिया पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सुपुर्द किया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला लग रहा है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय अल्पना (काल्पनिक नाम) एवं 16 वर्षीय दिलीप (काल्पनिक नाम) जो आपस में एक, दूसरे से प्रेम करते थे। परिवार की मनाही के बाद भी वे एक दूसरे से मेल जोल रखते थे। जब परिवार का ज्यादा दवाब बना तो दोनों युगल प्रेमियों ने प्लान बनाया कि परिवारीजन एक-दूसरे को साथ नहीं रहने देंगे तो दोनों ने साथ मरने का वीणा उठाया। युगल प्रेमियों ने जंगल में जाकर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।

इस मामले में थाना प्रभारी प्रीति मिश्रा का कहना है कि तामिया के ग्राम कुकरपानी में नाबालिगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों आपस में बातचीत करते थे, मामला प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग का सामने आ रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *