मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा तहसील के बुरहानपुर का एक पटवारी अशोक सोनी करोड़पति निकला है। पटवारी के पास से 1.92 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली है। वहीं अब तक की नौकरी में उसे 23.44 लाख रुपए कुल सैलरी मिली है।

बताया जा रहा है कि शनिवार को EOW की 26 सदस्यीय टीम पटवारी अशोक सोनी के अनूपपुर स्थित आवास व गांव के घर पर एक साथ छापेमार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में उसकी संपत्ति सैलरी से सात गुना ज्यादा मिली है। टीम को शहर और गांव में आलीशान बंगले, 8 बैंकों की पासबुक और सीधी जिले में जमीन के दस्तावेज भी मिले हैं।

रीवा EOW पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने बताया गया कि पटवारी की अवैध संपत्ति की शिकायत मिली थी। इसी के आधार पर पटवारी के खिलाफ पहले तो गोपनीय जांच कराई गई। जिसमें शिकायत सही मिली। इसके बाद कोर्ट से सर्च वारंट लेकर टीम पटवारी अशोक सोनी के ठिकानों पर एक साथ छापेमार कार्रवाई की। जहां से संपत्तियां जब्त की गई हैं। बताया जा रहा है कि वह 2007 में पटवारी नियुक्त हुआ था।

पटवारी की ये संपत्तियां हुईं जब्त
जमीन- कोतमा एवं आसपास के 64,74,000 रुपए कीमत की जमीन की 25 रजिस्ट्रियां मिलीं।
मकान- 2 मकान और दुकान (कीमत- 97,45,000 रुपए)
जेवर- सोने एवं चांदी के आभूषण (कीमत 3,71,000 रुपए)
वाहन- एक कार, तीन बाइक (6 लाख रुपए)
बीमा पॉलिसी- 4,00,000 रुपए, एलआईसी प्रीमियम में जमा राशि 1,19,666 रुपए
बैंक में- आठ बैंक खातों में 9,25,000 रुपए
घरेलू सामान- 5 लाख रुपए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *