ग्वालियर। मध्य प्रदेश में ग्वालियर जिले के उपनगर ग्वालियर की रहने वाली एक महिला को उसके पति ने ही मिट्टी का तेल डालकर जलाकर मारने की कोशिश की। महिला का पति पड़ोसी महिला से फोन पर बात करता था। जब महिला ने उसे टोका तो उसने पहले मारपीट की। फिर उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।  

  ग्वालियर थाने के सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह मावई ने बताया कि किलागेट निवासी सोनू जाटव के पड़ोसी महिला से अवैध संबंध थे। वह शनिवार रात 9 बजे उससे फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी जमुना बाई ने उसे पकड़ लिया। उसने उसे टोका तो गुस्से में बेरहमी से पत्नी को पीटा। सोनू ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।महिला जलते हुए बाहर की तरफ भागी। आरोपी भाग गया। महिला की चीख सुनकर पड़ोसी दौड़कर आए। उस पर पानी डालकर आग बुझाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। 

महिला को जेएएच की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए। इसके बाद रात को आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने पुलिस पर भी हमला करने की कोशिश की। पुलिस उसे पकड़कर ले गई। महिला की हालत गंभीर बताई गई है। उसका शरीर करीब 60 प्रतिशत जल गया। महिला को बोलने में भी परेशानी हो रही है। पुलिस ने आरोपी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *