ग्वालियर। परिजनों द्वारा मनपसंद शादी नहीं करने से नाराज एक नवविवाहिता शादी के दो महीने बाद मौका पाकर ससुराल से भाग गई। इस मामले की गुमशुदगी पति व नवविवाहिता के पिता ने ग्वालियर जीआरपी में चार जुलाई को दर्ज कराई थी।
आज विवाहिता जीआरपी को मिल गई। जीआरपी पुलिस ने नवविवाहिता को सोमवार को एसडीएम कोर्ट में पेश करेगी। जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के इटावा के ग्राम नंदगंवा निवासी कीर्ति चौहान उम्र बीस साल का विवाह भिण्ड निवासी अतुल राजावत से 12 मई 2019 को हुआ था।

कीर्ति की शादी उसके परिजनों ने उसकी पसंद से नहीं की थी इसी बात को लेकर वह नाराज थी। कीर्ति ने कहा मुझे पति पसंद नहीं है मैं पति अतुल के साथ जीवन बिताना नहीं चाहती हूँ इसके लिए मैंने न्यायालय की भी शरण ली है। मैं किसी भी कीमत पर ससुराल नहीं जाऊंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *