श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर आज पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जम्मू के सुंदरबानी सेक्टर में भारतीय सैनिकों की चौकियों पर पाकिस्तानी सैनिकों ने अकारण गोलीबारी की। सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी का कड़ा जवाब दिया।
दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी में भारतीय सेना का जवान जयद्रथ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया , जिसकी बाद में मौत हो गई। 28 वर्षीय जयद्रथ उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के भगवानपुर गांव निवासी था। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में एक जवान सचिन कुमार घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *