नई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि दो केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी इस्तीफा दे देना चाहिए। राजनाथ ने संवाददाताओं से कहा कि देश को नई सरकार की आवश्यकता है। नई सरकार के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं है।

भाजपा नेता ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री आत्मनिरीक्षण करें तो उन्हें इस्तीफा देने के अतिरिक्त कोई विकल्प नजर नहीं आएगा। उन्होंने कहा, “दो मंत्रियों ने शुक्रवार को अपने पदों से इस्तीफे दे दिए। सवाल एक या दो मंत्रियों का नहीं है। जो कुछ भी हो रहा है, उसने पूरी प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवालिया निशान खड़े कर दिया है।” गौरतलब है कि दो केंद्रीय मंत्रियों- रेल मंत्री पवन कुमार बंसल तथा कानून मंत्री अश्विनी कुमार – ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार तथा केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के जांच में हस्तक्षेप करने के मामलों में नाम आने के बाद शुक्रवार को अपने पदों से इस्तीफे दे दिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *